Atal Pension Yojana : जब तक आप नौकरी धंधा करते हैं तब तक आपके पास कमाई का एक निश्चित जरिया रहता है। लेकिन जैसे जैसे रिटायरमेंट का समय करीब आ रहा होता है, वैसे वैसे ज्यादातर लोग परेशान नजर आते हैं कि 60 साल के बाद कैसे ठाट वाला जीवन बिताएंगे। अगर आप भी ऐसा सोचते हैं
तो घबराएं नहीं बल्कि आज से ही निवेश की आदत डाल लीजिये, क्योंकि जितनी जल्दी आप निवेश शुरू करेंगे, रिटायरमेंट के बाद आप उतनी ही शानदार तरीके से अपनी जिंदगी बिता पाएंगे। वैसे तो आजकल बुढ़ापे में रेग्युलर इनकम के लिए कई ऑप्शन मौजूद हैं, लेकिन आज हम आपको अटल पेंशन योजना निवेश के बारे में बताने जा रहे हैं
Atal Pension Yojana Kya Hai
तो सबसे पहले जान लेते हैं कि क्या है Atal Pension Yojana? केंद्र सरकार ने 9 मई 2015 को पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से अटल पेंशन योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत 60 साल होने पर हर महीने 1000 से लेकर ₹5000 की पेंशन मिलती है। इस योजना के जरिए आप अपने बुढ़ापे को आर्थिक सुरक्षा दे सकते हैं। इस योजना की खास बात यह है कि जितनी जल्दी आप इस स्कीम में निवेश की शुरुआत करेंगे, रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली राशि उतनी ही ज्यादा होती है।
उदाहरण के लिए, अगर आप अटल पेंशन योजना में हर महीने ₹210 का निवेश करते हैं तो आपको 60 साल की उम्र के बाद हर महीने ₹5000 तक की पेंशन मिलने लगेंगी।
Atal Pension Yojana मे भाग कैसे ले
आप जानते हैं कि इस पेंशन इस स्कीम को कैसे ले सकते हैं? इस स्कीम के लिए आप किसी भी नजदीकी बैंक में जाकरके अपना खाता खुलवा सकते हैं।
![](https://mytaazakhabar.com/wp-content/uploads/2023/12/maxresdefault-15-1024x576.jpg)
इसके लिए सबसे पहले आपको जरूरी डॉक्यूमेंट्स जमा करने होंगे और उसके साथ में Atal Pension Yojana का फॉर्म भर करके बैंक के ब्रांच में देना होगा। एप्लिकेशन अप्रूव होने के बाद आपके पास कन्फर्मेशन का एक मैसेज आएगा। उसके बाद आपकी उम्र के आधार पर आपका मंथ्ली कॉन्ट्रिब्यूशन तय हो जाएगा।
अटल पेंशन योजना कान्ट्रब्यूशन
Age at Entry | Pension Amount (Rs.) | Monthly Contribution (Rs.) |
---|---|---|
18-22 | 1000 | 42 |
18-22 | 2000 | 84 |
18-22 | 3000 | 126 |
18-22 | 4000 | 168 |
18-22 | 5000 | 210 |
23-27 | 1000 | 53 |
23-27 | 2000 | 106 |
23-27 | 3000 | 159 |
23-27 | 4000 | 212 |
23-27 | 5000 | 265 |
28-32 | 1000 | 67 |
28-32 | 2000 | 134 |
28-32 | 3000 | 201 |
28-32 | 4000 | 268 |
28-32 | 5000 | 335 |
33-37 | 1000 | 85 |
33-37 | 2000 | 170 |
33-37 | 3000 | 255 |
33-37 | 4000 | 340 |
33-37 | 5000 | 426 |
38-40 | 1000 | 113 |
38-40 | 2000 | 226 |
38-40 | 3000 | 339 |
38-40 | 4000 | 452 |
38-40 | 5000 | 565 |
Eligibility क्राइटिरीआ
यानी की आप हर महीने इस स्कीम में कितने रुपए जमा करेंगे? इसमें आप ऑनलाइन भी निवेश कर सकते हैं। लेकिन इस स्कीम में निवेश करने की कुछ जरूरी शर्तें हैं जैसे भारत का नागरिक ही इस स्कीम के लिए आवेदन कर सकता है।
![](https://mytaazakhabar.com/wp-content/uploads/2023/12/Atal-Pension-Yojana-1024x585-1.jpg)
पेंशन स्कीम का लाभ पाने के लिए आवेदक की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी जरूरी है। आपका बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए। इसके अलावा इस स्कीम में सिर्फ वे लोग ही आवेदन कर सकते हैं जो कि पहले से इस योजना का लाभ न ले रहे हो।
अटल पेंशन योजना के फायदे
अब आपके दिमाग में चल रहा होगा कि इस स्कीम का फायदा उठाने के लिए हर महीने कितना पैसा जमा करना ज़रूरी है। तो आपको बता दें कि यह इस बात पर निर्भर करेगा कि आप रिटायरमेंट के बाद कितनी पेंशन चाहते हैं। अब लगे हाथ ये भी जान लेते हैं अटल पेंशन योजना में कितने पैसे जमा करने पर कितनी पेंशन मिलती है
अगर 18 साल का कोई व्यक्ति हर महीने ₹42 जमा करे तो उसे 60 साल के बाद हर महीने ₹1000 पेंशन के तौर पर मिलने लगेंगे। वहीं इसी उम्र का कोई आदमी ₹84 जमा करेगा, तो उसे हर महीने ₹2000 की पेंशन मिलेंगी। इसी तरह ₹210 जमा करने वाले शख्स को हर महीने ₹5000 का पेंशन मिलने लगेगा। जैसा की हमने आपको पहले भी बताया था
जितनी देरी से योगदान शुरू करेंगे, उतने ही ज्यादा पैसे आपको हर महीने इस स्कीम में जमा करने होंगे। उदाहरण के लिए अगर आप 40 साल की उम्र में इस स्कीम में अपना कॉन्ट्रिब्यूशन शुरू करते हैं तो आपको ₹291 से लेकर ₹1454 प्रति माह तक का कॉन्ट्रिब्यूशन करना पड़ेगा।
अगर 40 साल का कोई शख्स हर महीने ₹291 जमा करे तो उसे 60 साल के बाद हर महीने ₹1000 पेंशन मिलेंगी, जबकि ₹582 जमा करने होंगे और रिटायरमेंट के बाद हर महीने ₹2000 की पेंशन मिल सकेगी। वहीं अगर वो शख्स ₹1454 जमा करता है तो रिटायरमेंट के बाद उन्हें हर महीने ₹5000 पेंशन मिलेंगे।
पैसा जमा करने का प्रोसीजर
Atal Pension Yojana ki खासियत यह है कि आप इस स्कीम में हर महीने या फिर हर तीन महीने में या फिर हर छे महीने की अवधि में अपना योगदान जमा करा सकते हैं। जिसे भी बैंक में आप अटल पेंशन योजना का खाता खुलवाएंगे, वो बैंक उतनी राशि खुद ब खुद काट लेगा यानी ऑटो डेबिट हो जाएगी। जीस तरह से आप अपने होम लोन या फिर कार लोन वगैरह की ईएमआई जमा करते हैं या राशि आपके पेंशन खाते में डिपॉजिट होती जाएगी।
60 साल से पहले डेथ
इस योजना की एक और खास बात यह है कि जीस आदमी का पेंशन खाता है। उसके मृत्यु के बाद उसके जीवन संगिनी को उतनी पेंशन का भुगतान किया जाएगा।अगर किसी वजह से पति और पत्नी दोनों की मौत हो जाती है तो दोनों के निधन पर 60 साल की उम्र तक जमा की गई पेंशन की राशि को नॉमिनी को लौटा दिया जाएगा।
लेकिन अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु 60 साल से पहले हो जाती है तो ऐसे हालात में उस व्यक्ति की पत्नी अपने पति के खाते में Atal Pension Yojana का योगदान जारी रख सकती है। अगर पत्नी इस योजना को आगे नहीं बढ़ाना चाहती है तो अटल पेंशन स्कीम के खाते में जमा पूरा पैसा वो निकाल भी सकती है।
एक बात का ध्यान रखें कि अगर आप इन्कम टैक्स चुकाते हैं तो इस योजना में अकाउंट नहीं खोल सकेंगे। ये नियम सरकार ने 1 अक्टूबर 2022 से लागू किया है। तो ये थी Atal Pension Yojana से जुड़ी सारी जानकारी। उम्मीद करते हैं यह आपको ये जानकारी काफी पसंद आई होगी।
और भी पढ़े : Ashneer Grover BharatPe Controversy: दिल्ली हाई कोर्ट ने लगाई 2 लाख की पेनल्टी, क्यू और कैसे जानिए?