Virat Kohli Anushka Sharma Love Story: एक-दूसरे के प्यार में पड़ने से पहले ‘इस’ बात पर हुई थी विराट और अनुष्का के बीच लड़ाई!

Virat Kohli Anushka Sharma Love Story : दोस्तों भारत की पर्फेक्ट सिलेब्रिटी कपल्स में से एक विराट और अनुष्का जिन्होंने हाल ही में बेबी बंप की फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर करके अपने फैन्स को खुशखबरी दी है। वैसे तो दोनों की ही एक अलग पहचान है जबकि अपने फैन्स के बीच में ये विरुष्का के नाम से जाने जाते हैं। आज से करीब तीन वर्ष पहले दिसंबर 2017 में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी हुई थी। हालांकि इन दोनों का मिलना बिछड़ना और फिर एक होकर एक दूसरे के ही हो जाने की कहानी भी काफी दिलचस्प रही। आजकी इस पोस्ट में भी हम विराट और अनुष्का यानी की इसी लव स्टोरी के बारे में जानने वाले है।

Virat Kohli Anushka Sharma Love Story 

दोस्तों इस कहानी की शुरुआत हुई थी 2013 में जब विराट और अनुष्का एक शैंपू के ऐड की शूटिंग के दौरान मिली। दोनों ने 3 दिन के ऐड की शूटिंग कंप्लीट करी और जैसे की हर प्यार की शुरुआत दोस्ती से होती है। कुछ उसी तरीके से विराट और अनुष्का (Virat Kohli Anushka Sharma Love Story ) की काफी अच्छी दोस्ती हो गई। हालांकि तब उनके फैन्स में किसी को इस बात की कोई ज्यादा खबर नहीं थी, लेकिन 31 दिसंबर 2013 को भारतीय क्रिकेट टीम 25 दिनों के बाद

Virat Kohli Anushka Sharma Love Story

दक्षिण अफ्रीका दौरे से वापस लौट रही थीं। मुंबई एअरपोर्ट के बाहर एक लग्जरी बस खिलाड़ियों का इंतजार कर रही थी, जो उन्हें होटेल ले जाने वाली थी। सारे खिलाड़ी एक एक करके बस में बैठ गयी। केवल विराट कोहली को छोड़कर।

कुछ देर बाद एक बीएमडब्ल्यू कार वहाँ पहुंची। इसमें बैठकर वर्सोवा की ओर चल पड़ी। एअरपोर्ट पर विराट की फोटोज खींचने में लगी मीडिया से यह छिप नहीं सका कि वह कार अनुष्का शर्मा की थी और अगले ही दिन (Virat Kohli Anushka Sharma Love Story ) न्यूस पेपर की हेडलाइन्स में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की कार को काफी ज्यादा हाइलाइट किया गया।

इसी वक्त से विराट और अनुष्का दोनों को ही मुंबई में एक साथ स्पॉट किया जाने लगा। इसके बाद जब टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के दौरे पर जाना था तो उससे पहले भी विराट कोहली मुंबई में अनुष्का के फ्लैट में करीब चार दिनों के लिए रुके थे।

कहां हुई थी विराट-अनुष्का की पहली मुलाकात?

अनुष्का भी अपनी फ़िल्म की शूटिंग के बीच समय निकालकर न्यूज़ीलैंड पहुँच गई। इसके बाद जब टीम न्यूज़ीलैंड पहुंची तो अनुष्का भी शूटिंग के बीच समय निकालकर न्यूज़ीलैंड पहुँच गई। (Virat Kohli Anushka Sharma Love Story ) इसका पता तब चला जब एक फैन ने न्यूज़ीलैंड की सड़कों पर घूमते हुए इस लव बर्ड्स की जोड़ी की फोटो खींचकर ट्विटर पर पोस्ट करदी ।

कुछ इसी तरीके से एक बार अनुष्का कोलंबो में चल रही शूटिंग को छोड़कर 1 दिन के लिए विराट से मिलने मुंबई आ गयी थी। फिर जब श्रीलंका में बॉम्बे वेलवेट की शूटिंग कर रही थी तो विराट वहाँ पहुँच गए थे । दोनों ने ज्यादातर वक्त होटेल्स में ही बिताया।

Virat Kohli Anushka Sharma Love Story

और कोशिश करी कि वह बाहर किसी पब्लिक प्लेस में स्पॉट ना हो, क्योंकि वो उस वक्त अपने रिलेशनशिप के अराउंड मीडिया कवरेज नहीं चाहती थी। फिर ऑक्टोबर 2014 में आइपीएल के एक मैच के दौरान दोनों स्टेडियम में पब्लिकली एकसाथ नजर आये। इसके अगले महीने एक किस्सा और हुआ। नवंबर 2014 में श्रीलंका के खिलाफ़ मैच में जब विराट बैटिंग कर रहे थे,

तब वीआइपी गेस्ट रूम में अनुष्का शर्मा मैच देखने आई थी। शतक लगाने के बाद विराट ने अपने बदले को हवा में अनुष्का की ओर करते हुए फ्लाइंग किस दिया

ये सभी चीजें फैन्स और मीडिया को विराट और अनुष्का के रिलेशनशिप के बारे में क्लिअर मैसेज दे रही थी। यहीं से विराट और अनुष्का का रिलेशनशिप पब्लिक में आने से देशभर के यूथ के बीच कॉसेप्ट और पॉप कल्चर के अराउंड डिस्कशन्स का कारण बना। एक इवेंट में विराट ने पहली बार रिलेशनशिप की बात मानी। उन्होंने कहा, सबकुछ ओपन है,

मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं। अनुष्का ने भी एक इवेंट में कुछ इसी तरह की बात कही कि वह और विराट अपने फैन से कुछ नहीं छिपा रहे हैं। दोनों के लिए चीजें सही चल रही थी।

Virat Kohli Anushka Sharma breakup

फिर 2016 में उनके ब्रेकअप की खबरें आने लगीं, जिसमें लोगों ने अपनी खूब मनगढ़ंत कहानी भी बनाई। दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो भी कर दिया। ट्विटर और दूसरे सोशल मीडिया हैंडल्स पर भी दोनों ने एक दूसरे से दूरी बना ली। कहानियाँ तो यहाँ तक आईं कि विराट ने अनुष्का की फ़िल्म बॉम्बे वेलवेट में काफी ज्यादा पैसा लगाया था

लेकिन फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर फेल हो गई। जब विराट ने अपने नुकसान के बारे में अनुष्का से कहा तो दोनों में अनबन शुरू हो गई। इसी के कुछ समय के बाद विराट को समझ में आया

ये अनुष्का ही उनका सच्चा प्यार है और इसके बाद उन्होंने अनुष्का को मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। खैर, ये तो बस कहानियाँ हैं। इनमें कितना सच है और कितना झूठ है हालांकि ब्रेकअप की इन खबरों के बीच दोनों सुल्तान की सक्सेस पार्टी में शामिल हुए।

ये पार्टी सलमान खान ने रखी थी। साल 2016 खत्म होते होते उनकी प्यार की गाड़ी फिर पटरी पर आती दिखने लगी। इन सब चीजों के बीच विराट के काफी सारे मैचेस में खराब परफॉर्मेंस का कारण भी लोगों ने अनुष्का को ही बताया।

जबकि विराट ने इस पर एक जेंटलमैन की तरह रेस्पॉन्ड करते हुए अनुष्का का बचाव किया। इसके बाद 2017 में वैलेंटाइन्स डे के मौके पर विराट ने अनुष्का और अपने रिश्ते को पब्लिक और फैन्स के बीच शेयर किया।

अनुष्का और अपनी फोटो शेयर करते हुए विराट ने लिखा, अगर आप मेरी ज़िंदगी में हो तो मेरा हर दिन वैलेंटाइन्स डे है। इसके बाद अलग अलग मौकों पर विराट और अनुष्का ने सोशल मीडिया पर अपना प्यार ज़ाहिर किया

विराट अनुष्का की शाही शादी

और आखिरकार 11 दिसंबर 2017 को विराट और अनुष्का ने इटली के एक प्राइवेट प्लेस में शादी करी और अब उनकी शादी को करीब 6 साल पूरे हो चुकी है और हाल ही में उन्होंने अपनी सोशल मीडिया अकाउंट पर बेबी बंप की फोटो को शेयर करते हुए लिखा और फिर हम तीन होंगे।

इसके बाद से लगातार उनके फैन्स और दोस्तों की तरफ से खूब सारी बधाइयां मिल रही है और कुछ इसी तरीके से इनकी कहानी पूरी होती है। दोस्तों, आज के इस पोस्ट में बस इतना ही मैं उम्मीद करता हूँ कि आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी।

ALSO READ: Fighter Movie Star Cast Fees: फाइटर के लिए ऋतिक रोशन ने कितनी फीस ली? दीपिका पादुकोण को मिले सिर्फ इतने करोड़